इधर राष्ट्रपति पहुंचे, उधर धमाका, कहीं बडी घटनाका पूर्वाभ्यास तो नहीं 


३० जनवरी, २०२१
 लुटियंस देहलीमें शुक्रवार, २९ जनवरीकी सन्ध्याको इजरायलके दूतावासके बाहर हुए बम विस्फोटके पश्चात पूरी देहलीको सतर्कताके स्तरपर रखा गया है । विशेषकर विमानतलों और शासकीय भवनोंकी सुरक्षा बढा दी गई है । मुम्बईमें भी इजरायलके ‘काउंसलेट जनरल’का कार्यालय है, वहां भी सुरक्षा-व्यवस्था बढा दी गई है । इजरायलके विदेश मन्त्रालयने जानकारी दी है कि दूतावासके सभी कर्मचारी एवं अधिकारी सुरक्षित हैं । इजरायल इसे आतङ्की गतिविधिके रूपमें देख रहा है । भारतके केन्द्रीय विदेश मन्त्री एस जयशंकरने इजरायलसे बातकी और उन्हें दूतावास व वहां स्थित लोगोंकी पूर्ण सुरक्षाका आश्वासन दिया । इसे इस दृष्टिसे भी देखा जा रहा है कि इजरायली दूतावासके धमाका किसी बडी घटनाका पूर्वाभ्यास तो नहीं है ?
      निश्चित ही इस विस्फोटमें उनका ही हाथ है जो भारत और इजरायलके सम्बन्ध बिगाडना चाहते हैं । ऐसे तत्त्वोंको शीघ्र और कडा दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution