इधर राष्ट्रपति पहुंचे, उधर धमाका, कहीं बडी घटनाका पूर्वाभ्यास तो नहीं
३० जनवरी, २०२१
लुटियंस देहलीमें शुक्रवार, २९ जनवरीकी सन्ध्याको इजरायलके दूतावासके बाहर हुए बम विस्फोटके पश्चात पूरी देहलीको सतर्कताके स्तरपर रखा गया है । विशेषकर विमानतलों और शासकीय भवनोंकी सुरक्षा बढा दी गई है । मुम्बईमें भी इजरायलके ‘काउंसलेट जनरल’का कार्यालय है, वहां भी सुरक्षा-व्यवस्था बढा दी गई है । इजरायलके विदेश मन्त्रालयने जानकारी दी है कि दूतावासके सभी कर्मचारी एवं अधिकारी सुरक्षित हैं । इजरायल इसे आतङ्की गतिविधिके रूपमें देख रहा है । भारतके केन्द्रीय विदेश मन्त्री एस जयशंकरने इजरायलसे बातकी और उन्हें दूतावास व वहां स्थित लोगोंकी पूर्ण सुरक्षाका आश्वासन दिया । इसे इस दृष्टिसे भी देखा जा रहा है कि इजरायली दूतावासके धमाका किसी बडी घटनाका पूर्वाभ्यास तो नहीं है ?
निश्चित ही इस विस्फोटमें उनका ही हाथ है जो भारत और इजरायलके सम्बन्ध बिगाडना चाहते हैं । ऐसे तत्त्वोंको शीघ्र और कडा दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply