उत्तर प्रदेश राज्यके बदायूं जनपदमें पुजारीकी ‘धारदार’ शस्त्रसे गोदकर हत्या, मन्दिरमें रक्तसे क्षत-विक्षत शव मिला
०९ फरवरी, २०२१
उत्तर प्रदेशके बदायूंमें एक मन्दिरके पुजारीकी ‘धारदार’ शस्त्रसे गोदकर हत्या कर दी गई । घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्रकी है । ‘सखी बाबा’के नामसे विख्यात पुजारी जय सिंह यादव पिछले ४५ वर्षोंसे मन्दिरमें सेवारत थे, साडी और चूडियां पहनकर ‘देवी काली’की भांति वेशभूषामें रहते थे ।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना स्थलकी गहनतासे जांच कर रही है । पुलिसने बताया कि आरोपी रामवीर यादव भाग गया है और उसको बन्दी बनानेके लिए पुलिसके तीन दल नियुक्त किए गए हैं । वह उसी क्षेत्रका रहनेवाला है । पुलिसने कहा, “किस मन्तव्यसे हत्या की गई है ?, यह अभी भी अस्पष्ट है ।”
इस्लामनगर थाना क्षेत्रके मोहजुद्दीनगर ढकनगला गांव स्थित मन्दिरमें शनिवार, ६ फरवरी प्रातः लोग पूजा-पाठके लिए पहुंचे, तो ७५ वर्षके जय सिंहका रक्तसे लथपथ शव मिला । इस घटनाके पश्चातसे परिजनका अत्यधिक विलाप और शोक है ।
आए दिन मन्दिरोंके साधु और पुजारियोंकी हत्याएं अनेक कारणोंसे हो रही हैं, जिसका कारण अज्ञात होता है; अतः शासनसे अनुरोध है कि ऐसे प्रकरणोंमें कार्यवाहीकर कडा दण्ड दें और कठोर विधानका निर्माण करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply