उत्तर प्रदेश राज्यके बदायूं जनपदमें पुजारीकी ‘धारदार’ शस्त्रसे गोदकर हत्या, मन्दिरमें रक्तसे क्षत-विक्षत शव मिला


०९ फरवरी, २०२१
     उत्तर प्रदेशके बदायूंमें एक मन्दिरके पुजारीकी ‘धारदार’ शस्त्रसे गोदकर हत्या कर दी गई । घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्रकी है । ‘सखी बाबा’के नामसे विख्यात पुजारी जय सिंह यादव पिछले ४५ वर्षोंसे मन्दिरमें सेवारत थे, साडी और चूडियां पहनकर ‘देवी काली’की भांति वेशभूषामें रहते थे ।
     सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना स्थलकी गहनतासे जांच कर रही है । पुलिसने बताया कि आरोपी रामवीर यादव भाग गया है और उसको बन्दी बनानेके लिए पुलिसके तीन दल नियुक्त किए गए हैं । वह उसी क्षेत्रका रहनेवाला है । पुलिसने कहा, “किस मन्तव्यसे हत्या की गई है ?, यह अभी भी अस्पष्ट है ।”
     इस्लामनगर थाना क्षेत्रके मोहजुद्दीनगर ढकनगला  गांव स्थित मन्दिरमें शनिवार, ६ फरवरी प्रातः लोग पूजा-पाठके लिए पहुंचे, तो ७५ वर्षके जय सिंहका रक्तसे लथपथ शव मिला । इस घटनाके पश्चातसे परिजनका अत्यधिक विलाप और शोक है ।
         आए दिन मन्दिरोंके साधु और पुजारियोंकी हत्याएं अनेक कारणोंसे हो रही हैं, जिसका कारण अज्ञात होता है; अतः शासनसे अनुरोध है कि ऐसे प्रकरणोंमें कार्यवाहीकर कडा दण्ड दें और कठोर विधानका निर्माण करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution