भारतके समर्थनमें सचिन, लताजी व अक्षयके ‘ट्वीट’पर महाराष्ट्र शासन करवाएगा जांच
०९ फरवरी, २०२१
पिछले ७५ दिनोंसे भारतमें नवगठित कृषिविधानोंके विरुद्ध किसान आन्दोलन चल रहा है । इसे खालिस्तानी समर्थकोंका समर्थन है । विदेशसे अनेक भारत विरोधी इसे समर्थन दे रहे हैं । ऐसेमें जब ३ फरवरी २०२१ को भारत रत्न सचिन तेंडुलकरने विदेशियोंको ‘ट्वीट’ करके उत्तर दिया; उसी समय लता मंगेशकर, अक्षय कुमार और सायना नेहवालने भी ‘ट्वीट’ करके भारतके पक्षमें उत्तर दिया । इन लोगोंने भारतके सम्प्रभुताकी बात करते हुए कहा कि भारतकी एकताके लिए हम सब एकजुट रहें । ये सभी भारतके एकजुटतावाले वक्तव्यके साथ आगे आए; क्योंकि विदेशके कुछ प्रसिद्ध लोग इसमें हस्तक्षेप करते दृष्टिगत हो रहे थे ।
महाराष्ट्र शासनके गृहमन्त्री अनिल देशमुखको भारतीय ‘सेलेब्रिटीज’का भारतके पक्षमें एक साथ आना अनुचित लगा । महाराष्ट्र शासन इस बातकी जांच करवाएगा कि इन सभी कलाकार अथवा खिलाडियोंने एक ही समयपर ‘ट्वीट’ किसी दबावमें तो नहीं किए ? सायना नेहवाल और अक्षयके ‘ट्वीट’ तो एक जैसे हैं ।
उल्लेखनीय है कि कथित रूपसे पर्यावरणके लिए कार्यरत १८ वर्षीय ग्रेटा, विदेशी गायिका रेहाना और विदेशी ‘पोर्न स्टार’ मियां खलीफाने किसान आन्दोलनके समर्थनमें ‘ट्वीट’ किए थे । रेहानाको १५ कोटिसे अधिक धनराशि अपने ‘ट्वीट’ हेतु दिए जानेकी बात ज्ञात हुई थी । ग्रेटाके ‘पोस्ट’से अन्तरराष्ट्रीय षड्यन्त्र उजागर हुआ था; ऐसेमें भारतीय कलाकारों और खिलाडियोंका भारतके पक्षमें एकजुट होना प्रशंसनीय है । महाराष्ट्र शासनके विचार निन्दनीय हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply