भारतके समर्थनमें सचिन, लताजी व अक्षयके ‘ट्वीट’पर महाराष्ट्र शासन करवाएगा जांच


०९ फरवरी, २०२१
      पिछले ७५ दिनोंसे भारतमें नवगठित कृषिविधानोंके विरुद्ध किसान आन्दोलन चल रहा है । इसे खालिस्तानी समर्थकोंका समर्थन है । विदेशसे अनेक भारत विरोधी इसे समर्थन दे रहे हैं । ऐसेमें जब ३ फरवरी २०२१ को भारत रत्न सचिन तेंडुलकरने विदेशियोंको ‘ट्वीट’ करके उत्तर दिया; उसी समय लता मंगेशकर, अक्षय कुमार और सायना नेहवालने भी ‘ट्वीट’ करके भारतके पक्षमें उत्तर दिया । इन लोगोंने भारतके सम्प्रभुताकी बात करते हुए कहा कि भारतकी एकताके लिए हम सब एकजुट रहें । ये सभी भारतके एकजुटतावाले वक्तव्यके साथ आगे आए; क्योंकि विदेशके कुछ प्रसिद्ध लोग इसमें हस्तक्षेप करते दृष्टिगत हो रहे थे ।
           महाराष्ट्र शासनके गृहमन्त्री अनिल देशमुखको भारतीय ‘सेलेब्रिटीज’का भारतके पक्षमें एक साथ आना अनुचित लगा । महाराष्ट्र शासन इस बातकी जांच करवाएगा कि इन सभी कलाकार अथवा खिलाडियोंने एक ही समयपर ‘ट्वीट’ किसी दबावमें तो नहीं किए ?  सायना नेहवाल और अक्षयके ‘ट्वीट’ तो एक जैसे हैं ।
       उल्लेखनीय है कि कथित रूपसे पर्यावरणके लिए कार्यरत १८ वर्षीय ग्रेटा, विदेशी गायिका रेहाना और विदेशी ‘पोर्न स्टार’ मियां खलीफाने किसान आन्दोलनके समर्थनमें ‘ट्वीट’ किए थे । रेहानाको १५ कोटिसे अधिक धनराशि अपने ‘ट्वीट’ हेतु दिए जानेकी बात ज्ञात हुई थी । ग्रेटाके ‘पोस्ट’से अन्तरराष्ट्रीय षड्यन्त्र उजागर हुआ था; ऐसेमें भारतीय कलाकारों और खिलाडियोंका भारतके पक्षमें एकजुट होना प्रशंसनीय है । महाराष्ट्र शासनके विचार निन्दनीय हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution