महाराष्ट्रमें ‘डिप्टी मेयर’ हाजी रशीदके जन्मदिवसपर हुए साम्प्रदायिक उद्घोष व लहराई गई ‘तलवारें
१३ फरवरी, २०२१
महाराष्ट्रके बुलढाणा जनपदके मलकापुर नगरपालिकाके ‘डिप्टी मेयर’ हाजी राशिद जमादारके जन्मदिवसका एक ‘वीडियो’ सामाजिक जालस्थलोंपर साझा हो रहा है, जिसमें कार्यक्रम स्थलपर अनेक व्यक्ति साम्प्रदायिक घोष करते व ‘तलवारों’को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं । पुलिसने इसपर संज्ञान लेते हुए राशिद खान व उनके समर्थकोंके विरुद्ध ‘आर्म्स एक्ट’के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियोंको बन्दी बनाया है । ‘वीडियो’में समुदाय विशेषके लोग ‘नारा-ए-तकबीर’ व ‘अल्लाह-हू-अकबर’का घोष करते दृष्टिगत हो रहे हैं । वहीं अन्य ‘वीडियो’में ‘कोरोना’ महामारी नियमोंका भी उल्लङ्घन स्पष्ट रूप से हो रहा है । वहीं, दिनांक १० फरवरीको आयोजित हुए इस समारोहमें अत्यधिक भीड भी दिखाई दे रही है । उल्लेखनीय है कि ‘डिप्टी मेयर’ राशिद खानका जन्मदिवस ‘तहसील’के ‘म्युनिसिपल’ विद्यालय परिसरमें अर्धरात्रिको मनाया जा रहा था । इसी मध्य कार्यकर्ता अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए ‘तलवारों’के साथ नृत्यकर ऊंची वाणीमें घोष कर रहे थे, जबकि महाराष्ट्रका यह क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है तथा गत वर्षोमें यहां दो समुदायोंके मध्य विवाद भी उत्पन्न हो चुका है ।
क्या कभी जन्मदिवस जैसे कार्यक्रमोंपर नग्न शस्त्रोंद्वारा इस प्रकारका आयोजन किया जाता है तथा क्या यह नैतिक दृष्टिमें उचित है ?; अतः समाचारसे यह ज्ञात होता है कि जिहादी कोई भी कृत्य करते हो, उनका उद्देश्य उस माध्यमसे जिहादी कृत्य करना ही होता है । अब आरोपियोंपर कार्यवाहीकी सभीको अपेक्षा है ।- सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply