‘ब्रिटेन’ने खालिस्तानी ‘चैनल’को, भारतमें हिंसा भडकानेके आरोपमें ५० सहस्र ‘पौण्ड’से किया दण्डित


१४ फरवरी, २०२१
       ‘ब्रिटेन’ने स्थानीय खालिस्तानीचैनल’को ५० सहस्र ‘पौण्ड’से दण्डित किया है । इस चैनलपर भारतमें हिंसा भडकानेका आरोप है । ‘ब्रिटिश मीडिया’के ‘ऑफ कॉम’ने खालस्तानियोंद्वारा देशद्रोही संगीत चलानेपर २० सहस्र ‘पौण्ड’ तथा आतङ्की कार्यक्रमके चर्चा सम्बन्धी मंचपर, ३० सहस्र ‘पौण्ड’का दण्ड लगाया है ।
    ‘ऑफ कॉम’के अनुसार इस संगीत वीडियोने भारत देशमें हिंसा भडकानेका कार्य किया है । पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधीके मुखसे रक्त बहता हुआ चित्र तथा लालकिलेको आग लगाए हुए दिखाया गया था । उसमें लिखा था: “दुष्ट महिला, तुमने निर्दोषोंका रक्त पिया ।”  ‘खालसा चैनल’ ‘केटीवी’के विरुद्ध परिवाद होनेपर जांच आरम्भ कर दी गई ।
     एक ‘वीडियो’में, अपराधके दो राजनीतिक आरोपियोंकी हत्या करनेकी ‘तैयारी’ दिखाई गई थी और अप्रत्यक्ष रूपसे वहां रह रहे सिखोंको उकसाया जा रहा था । खालिस्तानी मंचपर भी समर्थकोंको हिंसात्मक कार्यवाहियोंके लिए उकसाया जा रहा था । भारतमे आतङ्कवादी आक्रमणोंसे हुई निर्दोषोंकी हत्याओंके उत्तरदायी आतङ्की संगठन ‘बब्बर खालसा’से भी उन्होंने चर्चाके मंचपर, अपने अच्छे सम्बन्ध बताए थे ।
          खालिस्तानियोंके देशद्रोही संगठनने देशको बांटनेके लिए जो दुष्कार्यकर, राष्ट्रीय तिरंगे ध्वजका अपमान किया है,  उसके लिए उन्हें मृतयदण्ड दिया जाना चाहिए । केन्द्र शासनको इनपर कठोरतम कार्यवाही करनी होगी, जिससे वे पुनः इस प्रकारका अपराध करनेका सोच भी न पाएं ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution