‘ब्रिटेन’ने खालिस्तानी ‘चैनल’को, भारतमें हिंसा भडकानेके आरोपमें ५० सहस्र ‘पौण्ड’से किया दण्डित
१४ फरवरी, २०२१
‘ब्रिटेन’ने स्थानीय खालिस्तानीचैनल’को ५० सहस्र ‘पौण्ड’से दण्डित किया है । इस चैनलपर भारतमें हिंसा भडकानेका आरोप है । ‘ब्रिटिश मीडिया’के ‘ऑफ कॉम’ने खालस्तानियोंद्वारा देशद्रोही संगीत चलानेपर २० सहस्र ‘पौण्ड’ तथा आतङ्की कार्यक्रमके चर्चा सम्बन्धी मंचपर, ३० सहस्र ‘पौण्ड’का दण्ड लगाया है ।
‘ऑफ कॉम’के अनुसार इस संगीत वीडियोने भारत देशमें हिंसा भडकानेका कार्य किया है । पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधीके मुखसे रक्त बहता हुआ चित्र तथा लालकिलेको आग लगाए हुए दिखाया गया था । उसमें लिखा था: “दुष्ट महिला, तुमने निर्दोषोंका रक्त पिया ।” ‘खालसा चैनल’ ‘केटीवी’के विरुद्ध परिवाद होनेपर जांच आरम्भ कर दी गई ।
एक ‘वीडियो’में, अपराधके दो राजनीतिक आरोपियोंकी हत्या करनेकी ‘तैयारी’ दिखाई गई थी और अप्रत्यक्ष रूपसे वहां रह रहे सिखोंको उकसाया जा रहा था । खालिस्तानी मंचपर भी समर्थकोंको हिंसात्मक कार्यवाहियोंके लिए उकसाया जा रहा था । भारतमे आतङ्कवादी आक्रमणोंसे हुई निर्दोषोंकी हत्याओंके उत्तरदायी आतङ्की संगठन ‘बब्बर खालसा’से भी उन्होंने चर्चाके मंचपर, अपने अच्छे सम्बन्ध बताए थे ।
खालिस्तानियोंके देशद्रोही संगठनने देशको बांटनेके लिए जो दुष्कार्यकर, राष्ट्रीय तिरंगे ध्वजका अपमान किया है, उसके लिए उन्हें मृतयदण्ड दिया जाना चाहिए । केन्द्र शासनको इनपर कठोरतम कार्यवाही करनी होगी, जिससे वे पुनः इस प्रकारका अपराध करनेका सोच भी न पाएं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply