आजम खानके सेनापर टिप्पणी करनेपर उनके विरुद्ध अभियोग चलेगा


जुलाई २५, २०१८

समाजवादी पार्टीके वरिष्ठ नेता और उत्तरप्रदेशके पूर्व मन्त्रिमण्डल सदस्य आजम खांकी मुश्किलें बढ गई हैं । अपने वक्तव्योंके लिए विवादित आजम खांके विरुद्ध सेनापर वक्तव्यके लिए अभियोग चलाया जाएगा ।

आजम खांके विरुद्ध रामपुरमें अभियोग चलेगा । उनपर सेनाके जवानोंके विरुद्ध अमर्यादित वक्तव्य देनेका आक्षेप है । आजमके वक्तव्यपर एक वर्ष पूर्व बीजेपी नेताके पुत्र आकाश सक्सेनाने परिवाद दी थी ।

जून २०१७ में सपा विधायक आजम खान अपने गृहनगर रामपुरमें एक कार्यक्रमको सम्बोधित कर रहे थे । वह दल कार्यकर्ताओंके समक्ष केन्द्रके मोदी शासन और राज्यके योगी शासनपर क्रोध कर रहे थे । बोलते-बोलते उनकी जिह्वा फिसल गई और एकाएक आजम खान वो बोल गए, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था । आजम खान शासनके विरुद्ध विष वमन कर रहे थे; लेकिन अचानक उन्होंने भारतीय सेनाके विरुद्ध बोलना आरम्भ कर दिया ।

उन्होंने बुलेटसे समस्याओंके समाधानपर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर और मिजोरम जैसे राज्योंमें महिलाओंने फौजियोंसे बलात्कारका बदला लिया है ! जवानोंके शरीरके जिस भागसे महिलाओंको परेशानी थी, वो उस भागको काट ले गईं । आजम खानके इस वक्तव्यपर आक्रोशके पश्चात बीजेपी नेताके पुत्रने उनके विरुद्ध परिवाद दी थी । अब योगी शासनने आजम खानपर अभियोग चलानेकी अनुमति दे दी है ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution