‘आप’ दलके विधायकने देवी देवताओंका और माताओं बहनोंका किया है अपमान, अपशब्दोंके ‘ट्वीट’ हुए प्रसारित


०९ मार्च, २०२१
       देहली विधानसभाके विधायक वीरेन्द्र सिंह कादियानने देवी-देवताओंका अपमान किया है । उसने उसने माताओं और बहनोंके लिए भी अपशब्द ‘ट्वीट’ किए हैं । देहलीके भाजपाके तजिन्दर सिंहने उसके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करनेकी बात कही है ।
     वीरेन्द्रने अपना ‘ट्वीट’क खाता ‘हैक’ करनेवालेके विरुद्ध कार्यवाही करनेकी बात कही है ।  ‘सोशल मीडिया’पर लोगोंने उससे प्रश्न किया है कि इतने वर्षोंसे आपके ‘ट्वीटर’ खातेका किसीने दुरुपयोग किया है क्या ? उसके ‘ट्विटर’ खातेके सारे चित्र लोगोंद्वारा साझा किए जा रहे हैं । तजिन्दर सिंहने उसके ‘ट्वीट’के चित्र साझा किए हैं, जिसमें देवी-देवताओं तथा माताओं और बहनोंको अपशब्द कहकर अपमान किया है । तजिन्दर सिंहने केजरीवालको ऐसे विधायकके लिए टिकट देनेपर लज्जा आनेकी बात कही है ।
       अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवसपर वीरेन्द्रने अपने ‘ट्वीट’द्वारा अति भद्दे विचार प्रदर्शित किए हैं और महिलाओंके विरुद्ध अति अश्लील टिप्पणियां की हैं । लोगोंने देहलीकी महिला आयोगकी अध्यक्ष स्वाति मालीवालसे उसपर कार्यवाही करनेके लिए आग्रह किया है ।
   एक व्यक्ति लिखा है कि इससे पूरे ‘आप’ दलकी सोचका पता चलता है ।
     जिस दलके नेता एवं मुखिया धर्मद्रोही कृत्य करते हों, उसके दलके अन्य सहयोगी भी उसी प्रकारके ही होंगे और आजके अधिकतर नेताओं व राजनीतिक दलोंकी यही स्थिति है, तभी तो भारतका संसद और राज्योंकी विधानसभा कोई बलात्कार विरोधी ठोस विधान नहीं बना पाते हैं और महिलाओंके नामपर अपशब्द कहना तो आजके कथित पुरुषोंका चलन है, तो ऐसे समाजसे क्या अपेक्षा की जाए ? आप हो या अन्य दल, सभीके नेता भी इसी समाजसे ही निकले हैं । साथ ही, ऐसे
      पदाधिकारियोंको चुननेवाले मतदाता भी दोषी हैं । देशद्रोही नेताओंको शासन तथा न्यायालयद्वारा शीघ्रातिशीघ्र दण्डित किया जाना चाहिए और साथ ही समाजके संस्कारोंका अब पुनर्निर्माण आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution