नवम्बर १८, २०१८
पंजाबके आम आदमी पार्टीके विधायक और विधानसभामें विपक्षके नेता रहे एचएस फुल्काने विवादित वक्तव्य दिया है । उन्होंने अमृतसरमें निरंकारी भवनमें हुए आतंकी आक्रमणके लिए सेनाध्यक्षको उत्तरदायी बता दिया है ! उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि सेनाध्यक्ष विपिन रावतने अपनी ही बातको सही सिद्ध करनेके लिए ये विस्फोट कराया हो !! फुल्का यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, अमृतसर आक्रमणके पीछे सरकारका हाथ हो सकता है । इसमें ३ लोगोंकी मृत्यु हो गई !
फूल्काने कहा, पंजाबमें पहले भी सरकारें ही आक्रमण कराती रही हैं । उन्होंने अमृतसर प्रकरणके पीछे सेनाको ही दोषी बता दिया !! उन्होंने कहा, कुछ दिवस पूर्व सेनाध्यक्षने पंजाबमें अशांति और आक्रमणकी बात कही थी । हो सकता है कि उन्होंने अपनी ही बात ठीक सिद्ध करनेके लिए यह आक्रमण कराया हो । उनके इस वक्तव्यके पश्चात विवाद भी आरम्भ हो गया है । भाजपाने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया . कांग्रेस के नेता राशिद अल्वीने कहा, वह ये भी बताएं किस सरकारने कराया । राशिद अल्वीने कहा, फुल्काका ये वक्तव्य निराधार है ।
“हम फुलकाके इस वक्तव्यकी कडे शब्दोंमें भर्तस्ना करते हैं और वे राष्ट्रके समक्ष क्षमा मांगे । आए दिन कोई भी इस देशमें सेनापर मनानुसार वक्तव्य देकर निकल जाता है, न ही उन्हें किसी प्रकारका भय है । यह किस प्रकारकी बोलनेकी स्वतन्त्रताकी अभिव्यक्ति है ! शासन त्वरित इसपर कार्यवाही करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply