फरवरी २५, २०१९
भारतके तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पत्रकारों और पाकिस्तानके सभी पत्रकारोंमें एक बात एक जैसी है, दोनों ही भारतको भयभीत करनेमें लगे हैं ! पाकिस्तानका पत्रकार टमाटरके लिए भारतको परमाणु आक्रमणकी चेतावनी दे रहा था, तो अब भारतका कथित पत्रकार आशुतोष गुप्ता भी भारतको ही भयभीत करनेमें लगा है !!
आशुतोष गुप्ता पहले पत्रकार थे, तदोपरान्त आम आदमी पार्टीका नेता बने और अब “सत्य हिंदी” नामका ‘पोर्टल’ चलाकर अपनी बात उसमे लिखते हैं ।
आशुतोष गुप्ताने कहा है कि भारत पाकिस्तानपर आक्रमण न करे, अन्यथा भारत भी नष्ट हो जाएगा !
पाकिस्तान परमाणु शक्ति है और भारत उसपर आक्रमणकी भूल न करे, अन्यथा भारत भी बचेगा नहीं और नष्ट हो जाएगा !
“ऐसा प्रतीत होता है कि इस समय सभी राष्ट्रविरोधी एक ओर हो गए हैं और खुलकर राष्ट्रविरुद्ध वक्तव्य दे रहे हैं । यह समय उन सबको पहचाननेका और उनके विरुद्घ कार्यवाहीकर राष्ट्रकी सुरक्षा सुनिश्चित करनेका है । लकडीपर कोई बाहरी कीडा लगा हो तो उसे निकालकर फेंका जा सकता है; परन्तु दीमक, जो भीयर ही भीतर खाते हैं, उन्हें निकालना कठिन है । राष्ट्रविरुद्ध वक्तव्य देनेवाले ये सभी वहीं दीमक है, जो खुलकर सामने आ रहे हैं । ऐसा स्वर्णिम अवसर सम्भवतः ही आगे मिले; अतः शासन ऐसे सभी विद्रोहियोंपर कार्यवाहीकर शान्ति स्थापित करें, यह सभी राष्ट्रवादियोंकी मांग है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply