कश्मीरमें आतंकियोंने बैंकपर आक्रमण कर रक्षकसे बन्दूक लूटी, भिडन्तमें २ आतंकी ढेर !


अगस्त २, २०१८

नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीरमें सेनाकी कार्यवाहीसे आतंकी विचलित हुए हैं । इस विक्षिप्ततामें वे लोगोंमें भय पैदा करनेके लिए निरन्तर सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षित स्थानोंको लक्ष्य बना रहे हैं । आतंकीके लक्ष्यपर इस समय जम्मू और कश्मीर बैंककी शाखाएं हैं । विशेष बात यह है कि आतंकी बैंकोंको पैसेके लिए नहीं, वरन शस्त्रास्त्रोंकी लूटके लिए लक्ष्य बना रहे हैं । इस प्रकरणमें भी आतंकियोंने अनन्तनागके बराकपोरा स्थित ‘जेएण्डके’ बैंककी शाखापर धावा बोल कर, वहां तैनात रक्षकसे उसकी बन्दूक लूट कर भाग गए । सेनाने आतंकियोंका पीछा करके २ आतंकियोंको मार दिया है ।

सूचनाके अनुसार, अनन्तनागके बराकपोरा क्षेत्र स्थित जम्मू और कश्मीर बैंककी शाखामें प्रतिदिनकी भांति कार्य चल रहा था । दोपहर बाद कुछ मुखौटाधारी लोगोंने बैंकपर आक्रमण कर दिया । इन लोगोंने बैंकमें उपस्थित लोगोंको शस्त्रोंके बलपर डरा-धमकाकर वहां रक्षकसे उसकी बन्दूक छीन ली और भाग गए !

बैंकमें बन्दूक लूटकी सूचनापर सेनासे पूरे क्षेत्रको घेर लिया और आतंकियोंकी खोजमें अन्वेषण अभियान आरम्भ कर दिया । बराकपोराके वनमें सन्दिग्धोंको देख, सेनाने उन्हें ललकारा तो आतंकियोंने प्रत्युत्तरमें सेनापर गोलीबारी करनी आरम्भ कर दी । सेनाने भी आतंकियोंकी गोलीबारीका कडा उत्तर दिया । दोनों ओरसे हुई गोलीबारीमें २ आतंकी मारे गए ! सेना अन्य आतंकियोंकी खोजमें जुटी हुई है ।


इससे पूर्व २७ जुलाईको भी आतंकियोंने कुलगाममें बैंककी शाखाको लक्ष्य बनाकर वहां रक्षकसे बन्दूक लूट ली थी । इस घटनासे एक दिवस पूर्व शोपियांमें भी आतंकियोंने पुलिस चौकीपर आक्रमण कर वहां से ४ बन्दूकें लूटी थीं ।

बता दें कि पिछले कुछ समयमें आतंकी बैंकोंकी शाखाओंको लक्ष्य बना रहे हैं और वहां उपस्थित रक्षकोंसे शस्त्र लूट रहे हैं । इस पर सेनाके अधिकारीने बताया कि सेनाकी कार्यवाहीसे आतंकी विचलित हैं । सीमा पारसे मिलने वाली सहायता अब उन्हें नहीं मिल पा रही है; इसलिए आतंकी शस्त्रोंके लिए यह घटनाएं कर रहे हैं ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution