जुलाई ३०, २०१८
जम्मू और कश्मीरमें सम्भवतया ही कोई दिवस हो, जिस दिन आतंकवादी सुरक्षाकर्मियोंको लक्ष्य नहीं बना रहे हैं । यहां आतंकवादी इतने दुस्साहसी हो गए है कि सीधे रूपसे सुरक्षाकर्मियोंकी दलों और उनके शिविरोंपर आक्रमण कर रहे हैं । एक नवीन प्रकरणमें आतंकवादियोंने घरमें घुस कर ‘सीआरपीएफ’के जवानकी हत्या कर दी । सेनाने आतंकियोंके अन्वेषणके लिए अभियान आरम्भ कर दिया है ।
सेनाके एक अधिकारीने बताया कि पुलवामामें आतंकवादियोंने ‘सीआरपीएफ’के जवानकी उनके घरमें घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी ! नासिर अहमद राथर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस पुलिस बलके (सीआरपीएफ) सैनिक थे । दक्षिण कश्मीरके पुलवामाके नैरा क्षेत्रमें अज्ञात आतंकी उनके घरमें घुसे और उन्हें गोली मार दी !
राथर गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए थे और उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया; लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका । क्षेत्रकी घेराबन्दी कर ली गई है और आक्रमणकारियोंका अन्वेष्ण जारी है । इस सम्बन्धमें एक प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है ।
इस घटनाके एक दिवस पूर्व घाटीमें दो भिन्न-भिन्न स्थानोंपर बैंकोंपर आक्रमण बोलकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियोंके शस्त्र छीन कर ले गए थे ! इतना ही नहीं एक नेताके घर बाहर तैनात पुलिसके दलपर आक्रमण करके, वे वहां से चार बन्दूक छीनकर भाग गए !
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply