सितम्बर २५, २०१८
उत्तरप्रदेशमें तीन तलाकके प्रकरण कम होनेका नाम नहीं ले रहे हैं । बुलन्दशहरके पश्चात अब सम्भलमें भी कोतवाली क्षेत्रमें मोटरवाहनसे भाईके साथ जा रही तीन तलाक और हलाला पीडितपर कुछ लोगोंने तेजाब से प्रहार कर दिया ! इसमें दोनों भाई-बहन चोटिल हो गए । सूचनाके पश्चात पुलिस वहां पहुंची और दोनोंको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया, जहां दोनोंकी चिकित्सा चल रही है । वहीं, पुलिस घटनाको सन्दिग्ध मान रही है । सूचनाके अनुसार, मुरादाबादके कोतवाली मैनाठेर क्षेत्रके गांव नगलिया निवासी रजिया खातूनकी वर्ष २०१४ में सम्भलके नखासा थाना क्षेत्रके मुहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी मुहम्मद नूरके साथ विवाह हुआ था । विवादके चलते २४ दिसम्बर २०१५ को पतिने तलाक देकर रजियाको घरसे निकाल दिया, इसके पश्चात वो मायकेमें रहने लगी ।
न्यायके लिए उसने न्यायालयका द्वार खटखटाया तो ससुराल पक्षके लोग सन्धिको सज्ज हो गए । ससुराली उसे घर ले आए और शरीयतके अनुसार इद्दत और हलालाकी प्रकिया करनेकी बात कही ! इसपर ससुरने उसके साथ हलाला किया और सुबह तीन तलाक दे दिया, जिसके पश्चात वो फिर अपने मायके रहने लगी ।
पुलिसने बताया कि रविवारको (२३ सितम्बर) पीडिता अपने भाई मुहम्मद हयातके साथ मोकरसाइकिलसे बहनके घर हयातनगर गई थी । वहां से लौटते समय सम्भल-मुरादाबाद मार्गपर वाजिदपुरमके पास पीछे से आए दो युवकोंने उन पर तेजाब फेंक दिया ! तेजाब पीडिता और उसके भाईकी कमरपर गिरा, इसमें दोनों झुलस गए ।
“हम धर्मान्धोंद्वारा किए इस कुकृत्यकी कडी भर्तस्ना करते हैं । शासन इन नृशंस असुरोंको कडे से कडा दण्ड दे ! इन धर्मान्धोंका व इनके तथाकथित धार्मिक कुसंस्कारोंका अन्त अति आवश्यक है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply