अदार पूनावाला करेंगे ‘यूके’में २४०० करोड रुपयोंका निवेश, भारतमें मिली थीं धमकियां
०५ मई, २०२१
भारतीय नागरिक अदार पूनावाला, जो भारतमें कोरोनाके टीके बनानेवाले संस्थानके मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और इनका संस्थान अत्यन्त अल्प लागतपर यह टीका बनाता है । इन्हीं अदार पूनावालाने भारतमें कथित रूपसे मिली धमकियोंके पश्चात ब्रिटेनमें २४० ‘मिलियन’ पाउंड, भारतीय मुद्रामें लगभग २४०० करोड रुपयेका निवेश करनेका निर्णय लिया है ।
ब्रिटिश प्रधानमन्त्री बोरिस जॉनसनने सोमवार, ४ मई २०२१ को अपने डाउनिंग मार्ग कार्यालयसे जारी वक्तव्यमें यह सूचना दी । उन्होंने बताया कि पूनावालाका संस्थान ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इण्डिया’ वहांपर शोध, निर्माण, ‘क्लीनिकल ट्रायल’के साथ टीके निर्माण भी कर सकता है । इस निर्णयसे वहां ६५०० अधिक चाकरियां उत्पन्न होनेकी आशा है ।
यह दुःखद है कि भारतमें भारतके नागरिकको सुरक्षा नहीं मिल रही है और वह भारत छोड अन्य देशमें अपना विनियोग कर रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply