‘भाग्यशाली हूं कि भारतमें हूं, प्रधानमन्त्री मोदीका धन्यवाद’, अफगान अभिनेत्रीके परिवारके ४ लोगोंकी ‘तालिबान’ने की हत्या
२५ अगस्त, २०२१
अफगान अभिनेत्री मलिशा हिना खानने जानकारी दी है कि अफगानिस्तानमें उनके परिवारके ४ सदस्योंकी हत्या कर दी गई है । मृतकोंमें अभिनेत्रीके चाचा भी सम्मिलित हैं, जो अफगानिस्तान शासनके परिवहन मन्त्रालयमें कार्यरत थे । साथ ही, मालीशा हिना खानके दो ‘कजिन’ भी मारे गए हैं । उन्होंने बताया कि उनके परिवारके सदस्य वाहनसे जा रहे थे, तभी ‘तालिबान’की ‘गोलीबारी’के कारण उसमें विस्फोट हो गया ।
मलिशा हिना खानने लिखा, “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि भारतमें रह रहे हैं, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीका धन्यवाद !” मलिशा हिना खानके परिवारके ४-६ सदस्य अभी भी अफगानिस्तानमें ही हैं, जो वहां ‘तालिबान’से जीवनकी रक्षा करके किसी प्रकार छुपे हुए हैं । उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान उन्हें साक्षात्कारके लिए निवेदन कर रहे हैं; परन्तु यह सम्भव नहीं है और उन्हें एकान्तमें ही शोक मनाने दिया जाए ।
भारतके वे विरोधी जो भारतमें रहकर और यहांका अन्न ग्रहणकर, भारतके प्रति विषवमन करते है; उन्हें इससे बोध लेना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply