पुलवामा हुतात्माकी पत्नी और बेटेका आगरा प्रशासनपर प्रताडनाका आरोप


१० अगस्त, २०२१
      पुलवामामें १४ फरवरी २०१९ को आतंकी आक्रमणमें
हुतात्मा हुए कौशल किशोर रावतकी पत्नी और बेेटेने प्रशासनपर उन्हें प्रताडित करनेका आरोप लगाया । पत्नी ममता रावत और बेटे अभिषेकने बताया कि प्रशासनने उन्हें मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथसे नहीं मिलने दिया । प्रशासनिक अधिकारियोंके सङ्केतपर पुलिसने उन्हें दोपहर ११ बजेसे सन्ध्या लगभग सात बजेतक बलपूर्वक बैठाए रखा । ज्ञातव्य है कि ताजगंजके गांव कहरईके निवासी कौशल किशोर रावत पुलवामा आतंकी आक्रमणमें हुतात्मा हो गए थे । हुतात्माके स्वजन एक जुलाईको धरनेपर बैठ गए थे । पत्नी ममता रावत और बेटे अभिषेकने प्रशासनपर दो वर्ष पूर्व किए गए वचनको पूर्ण नहीं करनेका आरोप लगाया था । इसमें हुतात्माके नामपर गांवकी ‘सडक’, ‘चौराहे’ व विद्यालयका नाम न रखना, परिवारको भूमि न देनेका आरोप था । तीन जुलाईको प्रशासनद्वारा इन सभी मांगोंको माननेपर परिवारने धरना समाप्त कर दिया था ।
      राष्ट्रके लिए अपने प्राणोंका बलिदान देनेवाले हुतात्माओंके परिवार वालोंको दिए गए वचनोंको पूरा न करना दुःखद है । ऐसे प्रकरणोंपर प्रशासनको संवेदनशीलताका परिचय देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : जागरण


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution