परिवारवालोंपर लगाया दुष्कर्मका आरोप, पुनः लेनेके लिए ‘ब्रिटन’के ‘अहमदिया’ पन्थ उपदेशककी ओरसे पीडित महिलापर बाध्यता
१३ जनवरी, २०२२
लंदनमें दुष्कर्म पीडित महिलाद्वारा अपने स्वयंके पिता, साथ ही अन्य तीन लोगोंके विरोधमें दुष्कर्मका आरोप पुनः लें तथा इस विषयमें ‘पुलिस’में परिवाद न करे, इस हेतु ‘अहमदिया’ पन्थ उपदेशक मिर्जा मसरुरद्वारा पीडित महिलापर बाध्यता बनानेका प्रकरण उजागर हुआ है । इस कारण मसरुर विवादमें घिर गए हैं ।
पीडित महिलाद्वारा मसरुरसे दूरभाषपर की गई बातको ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित करनेके उपरान्त, इस प्रकरणके सामने आनेकी जानकारी ‘ब्रिटेन’के ‘डेली मेल’ने दी है । ‘ब्रिटेन’में अहमदिया सम्प्रदायके ३० सहस्र अनुयायी हैं ।
जिस पन्थके उपदेशक ही, पिताद्वारा पुत्रीके साथ दुष्कर्म करनेपर उसे सत्य प्रकट करनेसे रोकते हैं और अन्यायका साथ देते हैं, ऐसे पन्थ उपदेशक अपने अनुयायियोंमें कैसे चरित्रका निर्माण करते होंगे ? इसका प्रमाण आज सम्पूर्ण विश्व देख रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply