फरवरी १४, २०१९
गुजरातके अहमदाबादमें पुलिसने एक व्यक्तिको बन्दी बनाया है । पकडे गए व्यक्तिपर आरोप है कि वह अपनी पत्नीपर बुर्का पहननेका दबाव बनाता था । इतना ही नहीं, रातमें पत्नीको अप्राकृतिक यौनाचार करनेको कहता था । इससे उद्विग्न होकर पत्नीने उसके विरुद्घ प्राथमिकी प्रविष्ट कराई थी ।
पुलिसने बताया कि दोनोंका यह दूसरा विवाह था । पहले विवाहसे उसे एक पुत्री है । विवाहके पश्चात वह अपनी पुत्रीको लेकर दूसरे पतिके साथ रहने लगी थी । उसने आरोप लगाया कि नौकरीपर या घरके बाहर कहीं भी जानेपर पति दबाव बनाता था कि वह बुर्का पहनकर जाए ।
पत्नीका यह भी आरोप है कि रातमें उसका पति उसपर अप्राकृतिक यौनाचार करनेका भी दबाव बनाता था । वह इसके लिए नहीं मानती तो उसे प्रताडित करता था । उद्विग्न होकर वह अपने मायके आ गई । यहां उसने महिला थानेमें पतिके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट कराया ।
सब-इंस्पेक्टर रीनाने बताया कि महिलाका पति उसे बुर्का पहनकर ‘सलून’ जानेको कहता था । महिलाकी परिवादपर उसके ४७ वर्षीय पतिको बन्दी बना लिया गया है ।
“४७ वर्षीय वासनान्ध धर्मान्ध एक पुत्रीके होनेपर ऐसे कुकृत्य करता है, यह इस्लामकी ही शिक्षा हो सकती है; परन्तु दुखद यह है कि यह भखरतकी भूमिपर हो रहा है और ऐसे विषयोंपर सभी तथाकथित नारीवादी मौन रहते हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply