जुलाई २०, २०१८
पंजाब पुलिसने जिरकपुरमें एक महिलासे बलात्कारकी परिवादके बाद दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय वायुयानतलसे आरोपी पादरीको बन्दी बनाया है । जिरकपुरके एसएचओ पवन कुमारने कहा कि पादरी बजिंदर सिंहको दिल्लीसे बन्दी बनाया है । वह वहांसे लन्दन जाने वाला था । लन्दनमें २१ जुलाईको उसका एक कार्यक्रम है ।
सूचनाके अनुसार, बजिंदर पंजाबके जालन्धरके एक गिरिजाघरका पादरी हैं । वह चिकित्सकके रूपमें लोगोंके मध्य लोकप्रिय है । चण्डीगढके निकट जिरकपुरकी महिलाने इस वर्ष मईमें थानेमें परिवाद की थी कि बजिन्दरने उसका यौन उत्पीडन किया । इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो भी बना लिया और इसके पश्चात पीडिताको धमकाने लगा !
महिलाने आरोप लगाया कि अभियुक्तने उसे धमकी दी थी कि यदि वह उसकी मांगें नहीं मानती है तो वह इस वीडियोको सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर साझा कर देगा । एसएचओने कहा, ‘हमें इस वर्ष मईमें महिलासे बलात्कारकी परिवाद मिली थी । तब से आरोपी रडारपर था । हमें उसके विरुद्ध अन्वेषणका आदेश मिला था । इंग्लैण्ड जानेसे पहले उसे पकड लिया ।’
उन्होंने कहा कि इस प्रकरणमें तीन से चार आरोपियोंके विरुद्ध प्राथमिकी अंकितकी गई है । पुलिसने बजिन्दरके विरुद्ध ‘भारतीय दण्ड संहिता’ (आईपीसी) और ‘आईटी अधिनियम’की विभिन्न धाराओंमें प्रकरण दर्ज किया है । इनमें आईपीसीके अन्तर्गत ३७६, ४२०, ३५४, २९४, ३२३ और ५०६ और आईटी एक्ट ६७ (यौन सामग्री संचारित करना) सम्मिलित है ।
बताते चलें कि इससे पूर्व भी कई बार पादरियोंद्वारा बलात्कार किया गया है । गत वर्ष पटनामें एक पादरीको बलात्कारके आरोपमें बन्दी बनाया गया था । पटनाके रहने वाले गिरिजाघरके पादरी चन्द्र कुमारपर दो महिलाओंने बलात्कार करनेका आरोप लगाया था । एक समाज सेवीकी पहलपर पीडिताने महिला थानेमें अभियोग किया था ।
स्रोत : नवभारत टाइम्स
Leave a Reply