दिसम्बर २७, २०१८
लोकसभा सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमलने एक पत्रकारको अपशब्द कहने और सिर कुचलनेकी चेतावनी देनेके एक दिवस पश्चात गुरुवारको क्षमा प्रार्थना करते हुए कहा कि वह समाचार जगतसे सम्बन्धित लोगोंका सम्मान करते हैं । असमके धुबरी निवार्चन क्षेत्रसे लोकसभा सांसद अजमल बुधवारको इस कृत्यके पश्चात लक्ष्यपर आ गए थे ।
‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ)’का नेतृत्व कर रहे अजमलकी इस घटनाको लेकर विभिन्न वर्गोंके लोगोंसे निंदा हो रही थी । कई समाचार संस्थानोंने उनके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करानेकी बात की है ।
इस घटनापर क्षमा मांगते हुए अजमलने ट्वीट कर कहा, “मीडिया लोकतन्त्रका चौथा स्तम्भ है और मैं सदैव समाचार जगतसे जुडे लोगोंका सम्मान करता हूं और प्रत्येक जन यह जानता है । मैं उनका सम्मान करता हूं । यह घटना जानबूझकर नहीं की गई थी और मैं इसके लिए क्षमा मांगता हूं ।”
‘गुवाहाटी स्थित डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ असम (डीआईएमजेएए)’ने कहा कि वह गुरुवारको अजमलके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट कराएंगे । समाचार जगतके सदस्योंने भी काले पट्टियां (बैज) लगाकर गुरुवारको दिसपुर ‘प्रेस क्लब’में विरोध प्रदर्शन किया ।
‘एआईयूडीएफ’ प्रमुख बुधवारको उस समय आपा खो बैठे, जब एक पत्रकारने उनसे पूछा कि क्या वह उस दलका समर्थन करेंगे, जो केन्द्रकी सत्तामें रहेगी ? अजमलने न केवल मौखिक रूपसे पत्रकारको अपशब्द कहे, वरन् उसे स्थानसे जानेको भी कहा । उन्होंने कहा, “मैं तुम्हारा सिर फोड दूंगा ।”
“इस वक्तव्यसे धर्मान्ध सांसदके विषकारी रवैयेका बोध होता है, जो प्रथम वक्तव्यमें बाहर आया ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply