मुसलमानोंको ‘अजान’के लिए ध्वनिप्रसारक यन्त्रकी आवश्यकता क्यों है ? घरमें पढे : राज ठाकरे


जुलाई २७, २०१८

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरेने मुसलमानोंको लेकर दिए एक वक्तव्य में ध्वनिप्रसारक यन्त्रपर (लाउडस्पीकर) पढी जाने वाली अजानको लेकर प्रश्न खडे किए हैं । राज ठाकरेने मुसलमानोंसे कहा है कि उनकों सडकोंपर नहीं, बल्कि घरोंमें नमाज पढ़नी चाहिए ।

‘मनसे’ प्रमुखने कहा, “मैं हमेशा मुसलमानोंसे पूछता हूं कि आपको ‘अजान’के लिए ध्वनिप्रसारक यन्त्रोंकी आवश्यकता क्यों पड़ती है ? आपको इस दिखावे की क्या आवश्यकता है ? यदि आप नमाज करना चाहते हैं तो इसे घरपर भी कर सकते हैं, आप सडकोंपर नमाज क्यों पढते हैं ?”

इससे पहले भी राज ठाकरे कई बार विवादित वक्तव्य दे चुके हैं । वह मराठावाड क्षेत्रमें यात्रापर निकले हुए हैं । उन्होंने मराठा आरक्षणकी मांगका समर्थन करते हुए कहा था कि मराठाओंके आरक्षणकी मांग बहुत पुरानी है और महाराष्ट्र शासन आरक्षणके लिए आश्वासन भी दे चुकी है । उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना, दोनों ही दल हर मोर्चेपर विफल रही हैं ।

राज ठाकरेने इन वक्तव्योंको लेकर प्रायः समाचारोंमें रहते हैं । कुछ समय पूर्व उन्होंने मोदी शासनपर बोलते हुए विपक्षी दलोंकी एकतापर बल दिया और २०१९ तक ‘मोदी मुक्त भारत’ बनानेका आह्वान किया । उन्होंने शिवाजी पार्कमें एक रैलीमें कहा, “देश मोदी और उनके शासनके असत्य भाषणसे परेशान हो चुका है ।”

राज ठाकरेने कहा कि इस देशको ‘मोदी मुक्त भारत’ बनानेके लिए एनडीएस शासनको सत्ता च्युत करनेके लिए सभी विपक्षी दलोंको एकसाथ आना चाहिए । मोदी शासनके बारे में उन्होंने कहा था कि ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’के (ईवीएम) साथ छेडछाड करके भाजपा पिछले मतदानमें विजयी हुई थी; लेकिन २०१९ में यह सत्तामें नहीं लौटेगी; क्योंकि यह शासन पग-पगपर विफल रहा है ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution