जिहादी एजाज खानने पकडे जानेपर बनाया पत्नीका गर्भपातका ‘बहाना’
३१ मार्च, २०२१
मंगलवार, ३० मार्चको मुम्बई ‘हवाई अड्डे’से स्वापक नियन्त्रण विभागने नट एजाज खानको मादक पदार्थोंके विषयमें पकड लिया और दो स्थानपर धावा बोलनेपर विभागको बडी सफलता मिली और लगभग आठ घण्टे पूछताछ की । अब स्वापक नियन्त्रण विभाग उसे ‘रिमांड’पर लेनेके लिए न्यायालयमें प्रस्तुत करेगा । आरोपी एजाज खानका कहना है कि, उसके घरसे मात्र ४ नींदकी गोलियां ही मिली थी । उसकी पत्नीका गर्भपात हो गया था, जिस कारण वो ‘एंटी-डेप्रेसेंट्स’के रूपमें उन गोलियोंका प्रयोग करती थी । ‘ड्रग्स पेडलर’ शादाब बटाटाके साथ पूछताछमें उसका नाम सामने आया था । आरोपी एजाजके साथ और लोखंडवालामें ‘खोजी’ अभियान चलाया गया । आरोपी खानने ‘हिरासत’में लिए जानेसे पूर्व ‘दावा’ किया था कि वो स्वयं ही विभाग अधिकारियोंसे मिलनेके लिए दक्षिण मुम्बई स्थित कार्यालय आया है ।
इससे पूर्व जुलाई २०१९ में भी उसे मानहानि और अनुचित वक्तव्यके विषयमें पकडा गया था । उसमें उसने कहा था, “ये सारे पण्डितोंकी पूरी गलीको इतना मारो और इनको कारावासमें डालो । कौनसे पण्डित ? ये ‘दरिंदे’ हैं ‘साले’ । सारे हिन्दुस्तानके पण्डितोंको भीतर करवाना चाहिए । इन्होंने ब्राह्मणोंकी जातिका नाम ‘खराब’ किया है । अब तो ऐसा हो गया है कि पण्डित भी ‘मॉब लिंचिंग’कर रहे हैं । क्या बात है ‘यार’ ! ‘कमाल’ हो गया ।”
सम्भवतः जिहादी नट मादक पदार्थ खाकर ही हिन्दुओंके विरुद्ध विषवमन करता आया है । ऐसा नहीं है कि मादकता इनके विषैले वक्तव्योंका कारण होती थी, वह तो स्वभावसे है; परन्तु मादक पदार्थोंके द्वारा ऐसे लोग भारतके युवाओंका जीवन नष्ट करते हैं और अनुचित कृत्यकर उसको ‘फैशन’की भांति बनानेका अक्षम्य अपराध करते हैं । यह काला संसार ‘बॉलीवुड’ और इसके अपराधी लोगोंका अब अन्त करनेका समय आ गया है; अन्यथा ये भारतको अवश्य नष्ट कर देंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply