‘ब्राह्मण-क्षत्रिय चोट्टा, मुसलमान ही हमारे असली वोटर’, अखिलेश यादवके विधायक अबरार अहमदने किया अभद्र भाषाका प्रयोग


३० सितम्बर, २०२१
      उत्तर प्रदेशमें ब्राह्मणोंको आकर्षित करनेके लिए सभी राजनीतिक दल प्रयासमें लगे हुए हैं । भगवान परशुरामकी मूर्तियां लगवाई जा रही हैं । ब्राह्मणोंके प्रबुद्ध सम्मेलन कराए जा रहे हैं । वहीं अबरार अहमद, अखिलेश यादवकी उस रायको अस्वीकृत कर रहे हैं, जिसमें समाजवादी दलके अध्यक्षने बार-बार कहा था कि वे ही ब्राह्मणोंके सच्चे हितैषी हैं ।
      उत्तर प्रदेशमें आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं । ऐसेमें आए दिन राजनीतिक दलोंके वक्तव्य सुननेको मिल रहे हैं । इसी मध्य सुल्तानपुरकी इसौली विधानसभा ‘सीट’से समाजवादी दलके विधायक अबरार अहमद ब्राह्मणों और क्षत्रियोंके लिए अभद्र भाषाका प्रयोग कर विवादोंमें हैं । अबरार अहमदने कहा, “चुनाव जीतनेके लिए हमें ब्राह्मणों और क्षत्रियोंके मतकी अवश्यकता नहीं । ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर हैं ।
      इसे दलका दोहरा मापदण्ड ही कहेंगे । एक ओर अखिलेश यादव कहते हैं कि उनका दल ब्राह्मणोंका हितैषी है, वहीं दूसरी ओर ‘सपा’के विधायक अबरार अहमद ब्राह्मण-क्षत्रियको चोट्टा कह रहे हैं । क्या आपको ब्राह्मणका मत (वोट) नहीं चाहिए ? इस प्रश्नके उत्तरमें अबरार ब्राह्मण और क्षत्रिय समाजके साथ अभद्र भाषाका प्रयोगकर, उन्हें अपमानित करते हैं और कहते है कि नहीं, हमको इनका मत नहीं चाहिए । मुसलमान ही हमारे वास्तविक मतदाता हैं । ये सब चोर हैं ।
     चाहे क्षेत्रीय दल हों या राष्ट्रीय दल, सभीका चरित्र एवं छवि एक जैसी है । देशकी स्वतन्त्रतासे लेकर अबतक, कांग्रेस जिहादियोंका तुष्टीकरण करती है, जिससे वह हिन्दुओंके प्रति अपमानजनक भाषाका प्रयोग करते हैं । ऐसे दलोंके विनाशका एक उपाय यह है कि हिन्दू समाज ऐसे सत्तालोलुप दलोंको अपना मत कदापि न दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution