अमृतसरके अप्रशिक्षित प्रदर्शनकारीने कर दी दो महिलाओंकी हत्या, कांग्रेस पत्रकार लांबाने फैलाया झूठ
३० जनवरी, २०२१
२६ जनवरीको एक प्रदर्शकारी अप्रशिक्षित ‘ट्रैक्टर’ चालकने महिलाओंको रौंद डाला । दो महिलाओंकी उसी समय मृत्यु हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गम्भीर रूपसे घायलावस्थामें चिकित्सालय ले जाए गए । प्रदर्शनके लिए आया हुआ सुख सिंह, बिना ‘लाइसेंस’के ‘ट्रैक्टर’ चला रहा था, उसे चलानेका ज्ञान भी नहीं था । नियन्त्रण खो देनेपर उसने ‘ट्रैक्टर’को भीडपर चढा दिया, जिससे दो महिलाओंकी उसी समय मृत्यु हो गई व कई अन्य घायल हो गए ।
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबाने बिना किसी विश्वसनीय जानकारी और प्रमाणके, ‘ट्वीट’कर झूठ फैलाया । अलका लांबाने लिखा कि भाजपा कार्यकर्ताने ‘ट्रैक्टर’से रौंदकर दो महिलाओंको मार डाला है ।
वेरका-अटारी सीमापर आए हुए प्रदर्शनकारियोंकी भीडमें बहुतसे बच्चे व महिलाएं थीं, ‘ट्रैक्टर’से पानीका टैंकर खींचते हुए प्रदर्शकारी सुख सिंहने नियन्त्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई ।
प्रदर्शनकारियोंका दोष छिपानेके प्रयास में, अलका लांबा देशद्रोही नेता दूसरोंके सिरपर दोष मढ कर, देशमें फूट डालनेका दुष्कार्य करते रहते हैं । ऐसे दोषियों को दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply