देहलीमें वृक्षसे लटका मिला १७ वर्षीय आलोकका शव, परिजनने बताया मुसलमान लडकीसे प्रेमका परिणाम


२१ सितम्बर, २०२१
      देहलीके शालीमार बागके एक नवयुवक आलोक कुमार कश्यपका शव, सन्दिग्ध परिस्थितिमें पाया गया । आलोकके परिजनने, एक मुसलमान लडकीके परिवारवालोंपर, उसकी हत्याका आरोप लगाया है । १७ वर्षीय आलोक कुमारके शवको ‘पुलिस’ने १९ सितम्बर २०२१ को प्राप्त किया था । इसके पश्चात अन्त्यपरीक्षणकी (पोस्टमार्टमकी) प्रक्रिया पूर्ण होनेपर, उसे परिजनको सौंप दिया गया । वहीं, मृतकके परिजनने आरोप लगाया है कि लडकीके मुसलमान परिवारने लडकेकी हत्याकर, उसके शवको वृक्षसे लटका दिया है ।
      बताया जा रहा है कि आलोक कुमारका एक मुसलमान लडकीके साथ प्रेम सम्बन्ध था । उसी लडकीने, गत शुक्रवारको आलोकको अपने घर बुलाया था व चलभाष छोडकर आनेको भी कहा था । लडकीके परिजन आलोकपर दबाव बना रहे थे कि वह अपने परिवारको छोड दे और लडकीसे विवाह कर ले । वहीं, ‌लडका परिवारको छोडने हेतु तत्पर नहीं था । इसी कारण, लडकीके पिताने आलोकको पाठ पढानेकी धमकी भी दी थी और उसी दिनसे आलोक लुप्त (गायब) हो गया । आलोकके साथ मारपीटका एक दृश्यपट भी सामने आया है । ‘पुलिस’ इस बातकी जांच कर रही है कि दृश्यपट कबका है ?
      वहीं, आलोककी बहनने बताया कि भाईके लुप्त होनेके पश्चात, जब पिता मुसलमान परिवारके पास जानकारी हेतु पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीटकी गई तथा स्पष्ट रूपसे कहा गया कि “हां हमने मारा है ! क्या कर लोगे ? तथा यह भी कहा कि जो दो शेष हैं, उन्हें भी सुरक्षित रखना अन्यथा उन्हें भी मार डालेंगे ।” प्रकरणके विरोधमें विश्व हिन्दू परिषद समेत अनेक हिन्दू सङ्गठन परिजनके साथ मार्गपर उतर आए हैं व न्यायकी मांग कर रहे हैं ।
      जहां हिन्दू युवतियोंको ‘लव-जिहाद’द्वारा प्रताडित किया जा रहा है, तो वहीं हिन्दू युवकोंकी  निर्ममतासे हत्याकी जा रही है । इन सब प्रकरणोंपर शासन मूक व बधिर सामान, मात्र सब कुछ देख रहा है । अब हिन्दुओंका अपने रक्षण हेतु सङ्गठित होना कालकी मांग बन चुका है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution