‘आल्टन्यूज’के प्रतीक सिन्हाने किया रोहित सरदानाकी मृत्युपर शरजील उस्मानीके वक्तव्यका बचाव
०२ मई, २०२१
‘आल्टन्यूज’के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हाने अपने ‘ट्विटर’से रोहित सरदानाकी मृत्युपर उत्सव मनानेवाले शरजील उस्मानीका बचाव किया और उसे उचित बताया ।
शरजील उस्मानीने घृणा व्यक्त करते हुए, आजतकके सूत्रधार रोहित सरदानाके निधनपर उन्हें मनोरोगी, नरसंहार समर्थक तथा विकृत असत्यभाषी कहा था । प्रतीक सिन्हाने कहा कि उस्मानीकी आलोचना करनेवाले लोग विशेष अधिकारकी स्थितिमें ऐसा कर रहे हैं । वे लोग उस्मानीके ‘ट्वीट’का प्रत्युत्तर नहीं दे रहे; वरन उन्हें अतिशय निम्नस्तरीय मनुष्य बता रहे हैं । उन्होंने लिखा कि अंग्रेजीका मेरा जितना ज्ञान है, उस अनुसार वे उनकी मृत्युका उत्सव नहीं मना रहे थे । वे तो रोहित सरदानाके कार्योंकी समीक्षा कर रहे थे ।
रोहित सरदाना एक राष्ट्रवादी व्यक्ति थे । ‘जी न्यूज’से ‘आजतक’में जाकर भी उन्होंने अपने राष्ट्रवादी विचारोंको पूरे साहसके साथ रखा था । ऐसे लोग उदारवादियोंके नेत्रोंमें शूल समान खटकते हैं । यही कारण था कि उनकी मृत्युपर तथाकथित उदारवादी पत्रकार तथा कट्टरपन्थी प्रसन्न हैं । किसीकी आकस्मिक मृत्युपर ऐसे विचार व्यक्त करना लज्जास्पद है; परन्तु इन कलियुगी पत्रकारोंमें लज्जा शेष है ही नहीं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply