अमान और शादाबने छात्राका अपहरण किया, चाकूसे चोटिलकर जलाशयमें फेंक दिया: बोलचाल बन्द करनेसे था क्रोधित


०६ अप्रैल, २०२१
      उत्तर प्रदेशके गाजियाबादमें एक छात्राको चाकूसे चोटिल करके जलाशयमें फेंकनेकी घटना ज्ञात हुई है । पीडिता मसूरी थाना क्षेत्रके डासना स्थित पिलखुवाकी निवासी है ।
      छात्राकी अमानसे मित्रता थी; परन्तु अमानके अनुचित व्यवहारके कारण छात्राने उससे बोलचाल बन्द कर दी थी । अमान उससे पुनः मित्रता स्थापित करने हेतु प्रयत्न कर रहा था ।  सोमवार, ५ अप्रैल २०२१ को अमानने उसे बलपूर्वक रोका तथा रेल स्थानकके पथपर एकान्तमें लेकर गया । शादाब कुछ दूरीपर खडा था । छात्राने मित्रता करनेसे मना किया तो उसने शादाबको बुला लिया । दोनोंने उसे बलपूर्वक ‘मोटरसाइकिल’पर बैठाया । उसका अपहरणकर डासना गंगनहरपर ले गए । छात्रा विरोध करती रही, तो शादाबने उसे पकडा तथा अमानने उसपर चाकूसे अनेक वार किए । छात्रा चीखती रही तो दोनोंने उसे जलाशयमें फेंक दिया ।  चिकित्सालयमें उसकी चिकित्सा की जा रही है । उसके हाथ, गले तथा जांघ चोटिल हैं ।
     परिजनने बताया कि अमानका व्यवहार अनुचित था तो १ वर्ष पूर्व भी छात्राके बोलचाल बन्द करनेपर उसने परिजनको भी धमकी दी थी । भयग्रस्त छात्रा भयभीत होकर उससे बोलती थी । आरोपियोंको पुलिसने बन्दी बना लिया है ।
     ‘लव जिहाद’में असफल होनेपर की गई दुष्टताका ही यह प्रयास प्रतीत होता है । उत्तर प्रदेशमें योगी शासनने ‘लव जिहाद’ विरुद्ध विधान पारितकर कठोर दण्डका प्रावधान किया है । तो निश्चित ही आरोपी नूतन विधानके अन्तर्गत दण्डित होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution