डासना मन्दिरके महन्तके विरुद्ध सांसद अमानतुल्लाह खानने प्रविष्ट कराई प्राथमिकी
०४ अप्रैल, २०२१
गाजियाबादके डासना मन्दिरके महन्त यति नरसिंहानन्दके विरुद्ध पुलिसने प्राथमिकी प्रविष्ट की है । ‘आम आदमी दल’के सांसद अमानतुल्लाहने देहली पुलिसमें, डासना मन्दिरके महन्तके विरुद्ध परिवाद किया था कि महन्तने उनके नबीके विरुद्ध अपमानजनक शब्दोंका प्रयोग किया है और वे अपने नबीके अपमानको सहन नहीं कर सकते । सांसद अमानतुल्लाहने कहा कि यदि यहांपर ‘शरिया’का विधान होता तो महन्तको सार्वजनिक स्तरपर फांसीपर लटका दिया गया होता, उसका गला काट दिया गया होता; किन्तु हम संविधानका सम्मान करते हैं और विधान हमें इसकी आज्ञा नहीं देता । एक पत्रकार सम्मेलनमें महन्त यति नरसिंहानन्दने कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके कारण अमानतुल्लाह खानने शासनसे उसपर कठोर पग उठाने हेतु कहा ।
जिस प्रकार मुसलमान हिन्दुओंके देवी-देवताओंका अपमान करते हैं, मन्दिरोंको गिरा देते हैं, साधु-सन्तोंकी हत्याएं कर देते हैं और उसे अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रता बताकर पीछे हट जाते हैं, अब वे ही अपने ‘नबी’के बारेमें कोई टिप्पणी नहीं सुनना चाहते । सर्वप्रथम उन्हें भी सनातन धर्मका सम्मान करना सीखना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply