लश्‍कर-ए-तैयबाके लक्ष्यपर हरियाणा, कई रेलवे स्टेशनोंको उडानेकी चेतावनी !


सितम्बर २६, २०१८

आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’के क्षेत्रीय मुख्यद्वारा उत्तर भारतमें विस्फोटकी चेतावनी दी है ! ‘अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन’के अधीक्षकको भेजे गए एक पत्रसे उत्तर भारतमें हडकम्प मच गया है । इस पत्रने सुरक्षा विभागकी नींद उडा दी है । इसके पश्चात उत्तर भारतमें सुरक्षा विभाग चौकन्ने हो गए हैं । इस पत्रमें रेलवे स्टेशनोंके अतिरिक्त सेनाकी छावनियों, वायुयानतल, पेट्रोल पम्प और कुरुक्षेत्रके धार्मिक स्थलोंको उडानेकी चेतावनी दी गई है ।

स्टेशन अधीक्षकको उनके कक्षके टेबलपर मिले इस पत्रको जब उन्होंने खोलकर देखा तो एक बार उनके भी होश उड गए ! उन्होंने इसकी परिवाद रेलवे और पुलिसके उच्च अधिकारियोंसे की । यह पत्र भयानक आतंकी संगठन ‘लश्कर ए तैयबा’की ओर से भेजा गया है और भेजने वालेने स्वयंको लश्करका क्षेत्र अधिकारी मौलाना अबु बुखारी बताया है।

साथ ही पत्रमें कश्मीरके किश्तवाड और पाकिस्तानके कराचीका विर्णन भी मिला है । धमकी भरा पत्र भेजने वालेने अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशनके अतिरिक्त जगाधरी, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, पानीपत और रेवाडी सहित उत्तर भारतके कई भाग शहरोंको दहलानेकी धमकी दी है ।

स्रोत : न्यूज १८ हिन्दी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution