ग्राम प्रधानके ‘जुलूस’में बजा ‘नया पाकिस्तान आया, देखो इमरान आया’, राजद्रोहका प्रकरण प्रविष्ट


०७ मई, २०२१
उत्तर प्रदेशमें त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावोंके परिणाम आनेके पश्चातसे ही कई क्षेत्रोंमें जीते हुए प्रत्याशी उच्चतम न्यायालयके आदेशोंको धता बताते हुए व्यापक भीडके साथ विजय ‘जुलूस’ निकाल रहे हैं । यह प्रकरण केन्द्रीय मन्त्री स्मृति ईरानीके संसदीय क्षेत्र अमेठीसे आ रहा है, जहां ‘जुलूस’में पाकिस्तानके समर्थनमें गीत बजाए गए । यह घटना गौरीगंज (अमेठी) ‘ब्लॉक’ क्षेत्र भादरके मंगरा ग्रामकी है । यहां प्रधान पदपर जितनेके पश्चात नवनिर्वाचित प्रधान इमरान खानने बहुत सारे दुपहिया और चारपहिया वाहनोंके साथ विजय ‘जुलूस’ निकाला, जिसमें ‘नया पाकिस्तान आया, इमरान खान आया’ गीतके साथ कथित रूपपर कई देश विरोधी नारोंका प्रयोग किया गया ।
इस प्रकरणमें पुलिसने नवनिर्वाचित प्रधान इमरान खान, जाकिर अहमद, मशूद, मकसूद, इश्तियाक सहित ५० अज्ञात लोगोंपर राजद्रोह समेत धारा १५३बी, १८८, २७०, १७१एच और महामारी अधिनियमके अन्तर्गत अभियोग प्रविष्टकर बन्दी बनाने हेतु छापेमारी आरम्भ कर दी है ।
    भारतमें चुनाव जीतकर, पाकिस्तानके गीत बजाना, कृतघ्नताके साथ देशद्रोह भी है । आशा है योगी शासन इन लोगोंको ऐसा दण्ड देगा कि आगेसे कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution