सितम्बर ११, २०१८
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयने ‘सर शाह सुलेमान हॉल’के पुरुष छात्रावासोंमें रहने वाले विद्यार्थियोंको कक्षसे बाहर निकलने शके समय शॉर्ट ड्रेस और चप्पल नहीं पहननेके लिए कहा है । छात्रोंको महत्वपूर्ण अवसरों और विश्वविद्यालयके समारोहोंमें काली शेरवानी पहननेके लिए कहा गया है ।
विश्वविद्यालय प्रशासनने एक परामर्श दिया है, जिसमें एएमयूकी ‘मूल परम्पराओं’की सूची हैं । परामर्शमें कहा गया है, “उचित पोशाकमें ही छात्रावाससे बाहर निकले । कुर्ता और पायजामा तथा चप्पल पहनकर हॉल परिसरोंसे बाहर नहीं निकले । यही नियम भोजन कक्ष, साधारत कक्ष और पठन कक्षके लिए भी लागू होता है ।
इस परामर्शमें विद्यार्थियोंको छात्रावासके कक्षसे बाहर निकलनेकी स्थितिमें शॉर्ट ड्रेस, बरमूडा, कुर्ता-पायजामा और चप्पल नहीं पहननेके निर्देश दिए गए हैं । सभी महत्वपूर्ण अवसर और विश्वविद्यालयके समारोहोंमें काली शेरवानी या कुर्ता पायजामा पहनकर आनेको कहा गया है । इसमें कहा गया है कि भोजनकक्षके परिचालकको ‘मियां’ या ‘भाई’ कहकर पुकारा जाना चाहिए ।
परामर्शमें कहा गया है कि किसीके भी कक्षमें प्रवेश करने से पूर्व द्वार खटखटायें और उत्तरकी प्रतीक्षा करें और घरसे लाए गए खाद्य पदार्थ अपने साथमें रहने वाले छात्रोंके साथ साझा करें ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply