हिन्दू स्त्रियों व हिन्दू समाजका मसूद हाशमीद्वारा घोर अपमान करनेपर समाचार उद्घोषकने कार्यक्रमसे निष्कासित किया
२४ सितम्बर, २०२१
मसूद हाशमी नामके एक राजनीतिक विश्लेषकने गुरुवार, २३ सितम्बर, २०२१ को ‘जी हिन्दुस्तान’पर प्रसारित होनेवाले कार्यक्रम शंखनादके मध्य विवादित वक्तव्य देते हुए कहा कि हिन्दू माता-पिता ‘दहेज’से बचनेके लिए अपनी बेटियोंको मुसलमान पुरुषोंके पीछे लगाते हैं ।
इस मध्य समाचार उद्घोषक रोहित रंजनने हाशमीको कार्यक्रमसे निष्कासित करते हुए उनके निकृष्ट विचार, मानसिकता और कुवाक्यको उजागरकर प्रत्युत्तर दिया एवं उन्हें सदुपदेश देते हुए हिन्दू धर्मको आत्मसात करनेके पश्चात आनेके लिए कहा । दर्शकोंके समक्ष रोहितने स्पष्ट कर दिया कि उनके कार्यक्रममें हिन्दू आस्थाका, सनातन धर्मका परिहास सहन नहीं किया जाएगा । यह कार्यक्रम वर्तमानमें उत्तर प्रदेशमें उजागर हो रहे धर्मान्तरण ‘रैकेट’के ऊपर था ।
कलियुगी पन्थकी दुष्प्रेरणासे पोषित दुष्ट जिहादी प्रायः हिन्दू समाजके प्रति विषवमन ही करते आ रहे हैं । सभी हिन्दुओंको एकजुट होकर इन सभीका विरोध करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply