अप्रैल २१, २०१९
वाराणसीके लल्लापुरा क्षेत्रसे एक प्रकरण सामने आया है, जहां एक २० वर्षीय युवतीके साथ मदरसेके मौलानाने दुष्कर्म किया । युवतीकी परिवादपर बुधवार, १७ अप्रैलको मदरसेके मुदर्रिस मौलाना शफीकके विरुद्घ सिगरा थानेमें दुष्कर्म सहित अन्य आरोपोंमें अभियोग प्रविष्ट किया गया । पुलिस आरोपीकी खोज कर रही है ।
युवतीके अनुसार उसने २०१५ में आलिमकी शिक्षाके लिए मदरसेमें प्रवेश लिया था । मदरसेमें पढानेवाले पितरकुंडा निवासी मौलाना शफीकने उसके साथ दुष्कर्म किया ! इसके पश्चात वह युवतीको चेतावनी लगा कि थदि उसने किसीको बताया तो वो उसके आपत्तिजनक चित्र सामाजिक जालस्थलपर प्रसारित कर देगा । युवतीने प्रकरणकी परिवाद मौलाना शफीकके दो परिचितोंसे की । इसपर दोनोंने युवतीका निकाह बिना ‘कबूल’ कराए मौलाना शफीकसे करा दिया !!
कुछ दिवस पश्चात युवतीको ज्ञात हुआ कि दो बेटियों और एक पुत्रका पिता मौलाना शफीकने पहले भी एक युवतीका अपहरण किया था । इसपर किसीप्रकारसे युवतीने साहस एकत्रकर आपबीती मां-बापको सुनाई और कार्यवाहीके लिए सिगरा थाने पहुंची । इस सम्बन्धमें थानाध्यक्ष सिगराने बताया कि परिवादके आधारपर अभियोग प्रविष्टकर आरोपी मौलाना शफीककी खोज आरम्भ कर दी गई है । शीघ्र ही आरोपीको बन्दी बना लिया जाएगा तथा उसके विरुद्घ कार्यवाहीकी जाएगी ।
“क्या ये धर्मकी शिक्षाके नाम देह व्यापार करनेवाले और बालिकाओंका जीवन नष्ट करनेवाले मदरसे अब बन्द करनेका समय नहीं आ गया है ? देशमें प्रायः अनेक स्थानोंसे मदरसोंके ऐसे समाचार आते रहते हैं तो शासन इन्हें बन्द क्यों नहीं करता है ? आए दिन फतवे निकालनेवाले इस्लामिक लोग इसपर फतवा कब लाएंगें ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply