२३ मई, २०२१
कोरोना सङ्कटके मध्य कांग्रेसकी सतत ओछी राजनीति कर रही है । मध्य प्रदेशके पूर्व मुख्यमन्त्री कमलनाथके ‘मेरा भारत कोविड’ और ‘इंडियन कोरोना’ जैसे शब्दोंपर उत्तर देते हुए मध्य प्रदेशके मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहानने कमलनाथपर सङ्कटके समय घटिया राजनीति करनेका आरोप लगाया है ।
श्री. चौहानने कहा कि मैं सोनिया गांधीसे पूछना चाहता हूं कि इस प्रकारका तथ्यहीन वक्तव्य देनेवाले नेताके विरुद्ध वह कोई कार्यवाही करेंगी ? शिवराज सिंहने प्रश्न किया कि क्या यह वक्तव्य देशद्रोह नहीं है ?
कमलनाथने कहा था कि विश्वभरमें देशकी छवि ‘इंडियन कोरोना’से बन गई है ।
जहां कोरोनासे त्राहिमामकी स्थिति निर्मित है । वहांपर कांग्रेसके नेता कमलनाथद्वारा अभद्र शब्दका प्रयोग दर्शाता है कि इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है । शिवराज सिंह चौहानको सोनिया गांधी और कमलनाथसे प्रश्न करनेके स्थानपर, इन्हें प्रदेश और देशकी छवि विकृत करने तथा देशद्रोहके प्रकरणमें बन्दी बनाकर कारावासमें डालना चाहिए; क्योंकि आज कांग्रेस, कोरोनासे भी अधिक घातक बन चुकी है और देशहितमें देशके शत्रुओंका विनाश करना शासकका कर्तव्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply