अनेक लोग अपने सिरहाने भ्रमणभाष (मोबाइल) लेकर सोते हैं | किन्तु ऐसा नहीं करना चाहिए ! जितने भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण हैं उनसे हमारे तमोगुणी लहरियोंका प्रक्षेपण होता है | रात्रिमें तो वैसे ही तमोगुणका प्रमाण अधिक होता है; इसलिए रात्रिमें भ्रमणभाष दूसरे कक्षमें रखकर सोना चाहिए और यदि यह सम्भव न हो तो उसे बंद कर या ‘फ्लाइट मोड’पर कर देना चाहिए | आज अधिकांश लोगोंके मन एवं बुद्धिपर अत्यधिक सूक्ष्म काला आवरण है और यह आवरण हम यदि योग्य साधना नहीं करते हैं और आजके ये शिवत्वहीन उपकरणोंके संपर्कमें अधिक रहते हैं तो यह सूक्ष्म काला आवरण नित्य बढता ही रहता है ! विशेषकर रात्रिमें तो इसे अपने आस-पास एक्टिव मोडमें कदापि नहीं रखना चाहिए |
Leave a Reply