सितम्बर १, २०१८
त्रिलोकपुरी निवासी जीशान हैदरने ‘आरटीआई’केद्वारा सूचना मांगी थी कि कितने पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण या विभागीय जांच चल रही है ? वह ‘ए कैटेगरी’ अन्तर्गत थाना, यातायात पुलिस, अपराध विभाग आदिमें तैनात हैं ! इसका दिल्ली पुलिसने पूर्ण ब्यौरा दिया है । इसके अनुसार ४७९ पुलिसकर्मियोंपर आपराधिक अभियोग हैं और वे महत्वपूर्ण स्थानपर तैनात हैं । इसी प्रकार ३९३ ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनके विरूद्ध विभागीय जांच चल रही है और वे ‘ए कैटेगरी’के विभागों या पदोंपर तैनात हैं । इसमें एक एसीपी और १२ पुलिस अधिकारी भी सम्मिलित हैं ! शेष संख्या एसआइ, एएसआइ, मुख्य पुलिसकर्मी और पुलिसकर्मीकी है ।
‘आरटीआई’के उत्तरमें ज्ञात हुआ है कि आपराधिक मामले झेल रहे और विभागीय जांचका सामना कर रहे लगभग ८७२ पुलिसकर्मियोंको तैनाती मिली हुई है । इनमें आधे से अधिक थानोंमें तैनात हैं !
दिल्ली पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि गम्भीर आरोपोंमें प्रकरण प्रविष्ट होने पर या विभागीय जांच आरम्भ होने पर पुलिसकर्मियोंको तत्काल निलम्बित कर देनेका प्रावधान है ।
इन पुलिसकर्मियोंपर प्रविष्ट हैं आपराधिक प्रकरण
मध्य प्रान्त ५०
मेट्रो ०२
दक्षिण-पश्चिम प्रान्त २२
नई दिल्ली प्रान्त १७
उत्तर पूर्वी प्रान्त ६०
द्वारका प्रान्त ३५
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ०५
पश्चिमी प्रान्त ३५
आइजीआइ एयरपोर्ट ०५
विशेष प्रकोष्ठ १६
लाइसेंस विभाग ०१
यातायात पुलिस ०७
अपराध शाखा १४
शाहदरा प्रान्त १८
उत्तर पश्चिमी प्रान्त ४३
रसद आपूर्ति विभाग १२
पूर्वी प्रान्त १६
दक्षिणी पूर्वी प्रान्त ४०
दक्षिणी प्रान्त ३७
बाहरी प्रान्त ४४
कुल ४७९
विभागीय जांच झेल रहे पुलिसकर्मी
मध्य प्रान्त ४७
मेट्रो ०७
दक्षिण-पश्चिम प्रान्त २३
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ०२
नई दिल्ली प्रान्त १५
उत्तर पूर्वी प्रान्त ५८
द्वारका प्रान्त २६
पश्चिमी प्रान्त ३९
आइजीआइ एयरपोर्ट ०१
विशेष प्रकोष्ठ ०६
यातायात पुलिस ०४
अपराध शाखा ०४
उत्तर पश्चिमी प्रान्त ३४
रसद आपूर्ति विभाग ०१
पूर्वी प्रान्त १६
दक्षिणी पूर्वी प्रान्त ४०
दक्षिणी प्रान्त ४८
बाहरी प्रान्त २२
कुल ३९३
“जो स्वयं दोषी है, वह अन्योंकी जांच कैसे कर सकता है ! इस अंग्रेजोंके निधर्मी शासन तन्त्रको नमन है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : दैनिक जागरण
Leave a Reply