‘ओम जय जगदीश’पर सैनिकोंकी आरती, गुल पनागके पिताने किया भ्रमित
१६ सितम्बर, २०२१
भारतीय सेनाके ‘रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल’ व ‘एक्ट्रेस’ गुल पनागके पिता हरचरणजीत सिंह पनागने बुधवार १५ सितम्बर, २०२१ को ‘इंडियन आर्मी’का एक दृश्यपट साझा किया । इस दृश्यपटमें सैनिक ‘ओम जय जगदीश हरे’के संगीतपर ताली बजाते और हिन्दू परम्पराके अनुसार आरती करते नजर आ रहे हैं ।
‘रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल’ ‘एच एस’ पनागने इस दृश्यपटको साझा करके यह दिखाना चाहा था कि कैसे औपचारिक सैन्य ‘परेडों’में परिवर्तन आया है । इस दृश्यपटपर कई ‘लिबरल’ और कट्टरपन्थियोंने अपनी प्रतिक्रिया दी और ऐसा दर्शाया कि मोदी शासनके केन्द्रमें आनेके पश्चात यह सब आरम्भ हुआ ।
‘ट्विटर’पर ‘लिबरलों’के प्रतिक्रिया देख कोई भी इस भ्रममें पड जाए कि मोदी शासनने भारतीय सेनाका चित्र परिवर्तित कर दिया है; परन्तु सत्य यह है कि ऐसे संगीतपर प्रथम बार भारतीय सेना ताली बजाते या ईश्वरके ध्यानमें नहीं नजर आई है । वर्ष २००८ में भी ऐसी दृश्यपट सामने आई थी, जिसमें ये संगीत सुनाई दिया था । इसके अतिरिक्त भारतीय परम्पराओंका अनुपालन व सब धर्मोंका सम्मान भिन्न-भिन्न अवसरोंपर भारतीय सेना करती रही है ।
यदि सेना आरती भी करती है, तो इसमें बुराई क्या है ? ऐसे सभी विरोधोंको उपेक्षित करते हुए, सभीके द्वारा सैनिकोंद्वारा की जा रही आरतीका समर्थन किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply