अक्तूबर ३०, २०१८
जम्मू-कश्मीरके हंदवारामें एक विस्फोटमें मेजर सहित आठ जवान गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए । २१ आरआरका दल कुपवाडाके जंगलोंमें प्रशिक्षण कर रहा था । इस मध्य उनका ही एक ग्रेनेड फट गया, जिसके पश्चात् यह दुर्घटना हुई । सभी जवानोंको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है ।
सूत्रोंकी माने तो यह दुर्घटना तब घटित हुई, जब राजवरमें वह जंगलोंमें प्रशिक्षणके मध्य लकडियोंसे गुजर रहे थे । इस दलकी अध्यक्षता मेजर सुरब सुमनद्वारा की जा रही थी ।सूत्रोंने बताया कि यह ग्रेनेड तब फटा, जब लकडियोंके मध्य जवानोंको प्रशिक्षय दी जा रही थी।
सभी जवानोंको पहले ड्रगमुलाके सैन्य चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया, जहां मेजर सहित दो गम्भीर चोटिलोंको ९२ बेस चिकित्सालयमें रेफर कर दिया गया है।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply