सितम्बर ४, २०१८
‘एआईएमआईएम’ प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक बार पुनः चर्चामें हैं; लेकिन इस बार अपने वक्तव्यके कारण नहीं, बल्कि अन्य विवादके कारण है । तेलंगाना शासनने ओवैसी बन्धुओंको चिकित्सालय बनानेके लिए नगरकी कुछ भूमि काफी अल्प मूल्यपर दे दी है, जिसके पश्चात इसपर प्रश्न उठ रहे हैं । अंग्रेजी समाचार पत्र ‘डेकन क्रोनिकल’के अनुसार, राज्य शासनने हैदराबादके बंदलागुडा क्षेत्रमें ओवैसी बन्धुओंको जो भूमि दी है, वह लगभग ६२५० स्क्वायर यार्ड है, जिसका मूल्य कुल ३.७५ कोटि रुपए बताया जा रहा है । रविवारको हुई मन्त्रिमण्डल बैठकमें इसकी स्वीकृति दी गई । इस भूमिका मूल्य देखें तो वो बहुत अधिक है । बताया जा रहा है कि उतनी ही भूमिका मूल्य लगभग ४० कोटि रुपए तकका है ।
ओवैसी और मुख्यमन्त्री के. चन्द्रशेखर रावके सम्बन्ध सदैव ही अच्छे रहे हैं । २०१४ के पश्चात ही इनमें और भी मधुरता आई है । इससे पहले इसी भूमिको लेकर पिछली सरकारके साथ ओवैसी बन्धुओंका विवाद भी चल रहा था । बताया जा रहा है कि कुछ दिवस पूर्व ही ओवैसीने मुख्यमन्त्री से भेंट की थी, जिसके पश्चात अब यह भूमि दे दी गई ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply