जुलाई २४, २०१८
भारत-पाकिस्तानके मध्य बन्दी लोगोंके स्थानान्तरण सन्धिके अनुसार भारतने सोमवारको एक पाकिस्तानी बच्चेको वापस भेज दिया । इस मध्य १५ अन्य नागरिकोंको भी मुक्त किया जाना था; लेकिन लिखित-पत्रोंकी कमीके कारण ऐसा नहीं हो सका । अब उन्हें अगले सप्ताह वापस भेजा जाएगा । आरएस पुरा बन्दीगृहसे मुक्त १४ वर्षीय आसिफको बीएसएफके सहायक अधिकारी (कमाण्डेंट) निर्मल सिंहने पाक सैनिकोंके मुख्य अधिकारी (सुपरिंटेंडेण्ट) मोहम्मद फैजलको सौंपा । आसिफ २०१७ में गलतीसे सीमारेखा पार करके आ गया था ।
इसके पश्चात उसे छह माहका दण्ड दिया था, फिर बाल सुधार गृहमें रखा गया था । अटारी-वाघा सीमापर अपने छूटनेके समय आसिफने कहा कि जब मैं पकडा गया था तो मैं गलती से सीमा पार कर भारत आ गया था । यहां मैं १४ माहसे रहा हूं । भारत बहुत अच्छा है और मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहता हूं । मैं एक नौकरी चाहता हूं । मेरी इच्छा है कि भारत सरकार मुझे यहां रहने दें ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply