२ बच्चोंवाले लोगोंके लिए विशेष ‘पैकेज’-योजना, असममें नसबन्दीपर भी महत्त्वपूर्ण निर्णय, घोषणा ‘बजट’ सत्रमें


११ जुलाई, २०२१
 
            असमके मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमाने शनिवार १० जुलाई, २०२१ को घोषणाकी है कि राज्यके आगामी ‘बजट’में जनसङ्ख्या नियन्त्रणसे सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है । साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ ऐसी विशेष योजनाओंकी घोषणा भी की जा सकती है, जो २ बच्चोंवाले लोगोंके लिए ही होगी ।
           असममें राज्य शासनकी योजनाओंका लाभ उठानेके लिए २ बच्चोंकी नीतिको लागू हो चुकी है । ऋण क्षमादान (कर्जमाफी) या अन्य शासकीय योजनाओंके लाभ लेनेके लिए इस नीतिका परिपालन करना अनिवार्य होगा ।
असम शासनने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्यमें शासकीय योजनाओंका लाभ उठानेके लिए २ बच्चोंकी नीति सबके लिए अनिवार्य होगी और सभी समुदायोंपर इसे लागू करनेके लिए चरणबद्ध रूपसे अपनाया जाएगा ।
        असम शासनद्वारा जनसङ्ख्या नियन्त्रण नीति उचित है, सभी राज्योंको जनसङ्ख्या विस्फोटके गम्भीर दुष्परिणामोंको ध्यान रख शीघ्र ही इसे लागू करना चाहिए, इसीमें देशहित है ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution