असम ‘पुलिस’ने सामाजिक जालस्थानपर ‘तालिबान’ समर्थक एक और व्यक्तिको बनाया बन्दी


२५ अगस्त, २०२१
      अफगानिस्तानमें ‘तालिबान’का अधिकार होनेके पश्चात उसके सामाजिक जालस्थानोंपर समर्थन करनेवाले अनेक लोगोंको असम ‘पुलिस’ने बन्दी बनाया है । इनमें एक ‘सिपाही’, एक ‘जमीयत उलेमा-ए-हिन्द’का वरिष्ठ नेता, एक पत्रकार, एक चिकित्सा विज्ञानका छात्र, ‘टायर’की आपणीसे एक व्यक्ति समेत कुल १६ लोगोंको,  २० तथा २१ अगस्तको बन्दी बनाया गया हैं । ये सभी असमके कामरूप, मेट्रोपोलिटन, बारपेटा, धुबरि और  करीमगंज  प्रान्तोंसे बन्दी बनाए गए हैं ।
      अफगानिस्तानमें ‘तालिबान’ जैसे आतङ्की शासनकी पुनरावृत्ति होनेसे जनमानसमें हाहाकर है । वहांके लोग सहस्रोंकी सङ्ख्यामें देश त्यागकर प्राणकी रक्षा हेतु प्रयासरत हैं । ऐसेमें भारतमें ‘तालिबान’के समर्थकोंकी उपस्थिति विक्षिप्तता तथा लज्जास्पद विचारधाराकी  द्योतक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution