विवाहित जैन युवतीको विवाहका झांसा देकर ले जा रहा था आतिफ, उज्जैनमें ‘लव-जिहाद’का कुप्रयास
१६ जनवरी, २०२२
घटना शुक्रवार १४ जनवरीकी है, जब उज्जैनमें बजरंग दलके सदस्योंने एक मुसलमान लडके व जैन युवतीको रेलके ‘ऐसी’ डिब्बेसे उतार लिया व ‘थाने’ लेकर गए ।
लडका विवाहित, एक बच्चेका पिता है । लडकी भी दो वर्ष पूर्वसे विवाहित है । उसके पतिको बुलाया; परकन्तु उसने आनेसे मना कर दिया; अतः उसे उसके माता-पिताको सौंप दिया गया । लडकीके माता-पिताने परिवाद नहीं किया तो लडकेको छोड दिया गया है ।
लडकीने बताया कि वह किसी शालामें चाकरी करती है । उसकी आतिफसे मित्रता ‘फेसबुक’के माध्यमसे हुई थी । उसने लडकीको अजमेरवाले बाबाका चमत्कार बताकर विवाहका आश्वासन दिया था । वह उसे अजमेर ले जा रहा था । लडकीने दो वर्षपूर्व प्रेम विवाह किया था व अपने पतिसे, माताकी रुग्णताका कारण बताकर घरसे निकली थी ।
कुछ लोगोंकी सतर्कतासे एक ‘लव-जिहाद’की घटना टल गई । आवश्यकता है, हिन्दू युवतियोंको सतर्क होने की । वे कैसे अनर्गल बातों, झांसोंमें आकर अनुचित पग उठाती हैं ? समाजको धर्मज्ञान व अन्य धर्मियोंकी कुटिलता ज्ञात हो यह नितान्त आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply