आशाने इस्माइलका प्रेम निवेदन ठुकराया तो जिहादीने दिन-दहाडे तलवारसे काटा
२२ दिसम्बर, २०२०
कर्नाटकके हुबलीमें इस्माइल नामक जिहादीने प्रेम निवेदन ठुकरानेपर हिन्दू लडकी आशापर दिन दहाडे तलवारसे आक्रमण कर दिया । घटना किसीने ‘मोबाइल’में ‘शूट’ की और अब यह ‘वीडियो’ ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित हो रहा है । लडकी अभी सङ्कटसे बाहर बताई जा रही है; परन्तु इस आक्रमणमें उसे गम्भीर चोट आई है ।
प्रकरण हुबलीके देशपांडे नगरका है । बताया जा रहा है कि लडकी अपने घरसे कार्यालय जानेके लिए निकली थी; परन्तु उसी समय इस्माइल अपने हाथमें तलवार लेकर आ गया और पीछेसे उसपर आक्रमण कर दिया । इस मध्य एक व्यक्ति मध्यमें आया और इस्माइलको प्रहार करनेसे रोक लिया ।
देश, राज्य एवं क्षेत्र कोई भी हो, जिहादियोंमें शासन एवं प्रशासनका भय कहीं भी दृष्टिगोचर नहीं होता है । अभी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र फरीदाबादमें भी एक जिहादीने ऐसे ही एक महिलाकी गोली मारकर हत्या की थी । जब अपराधीको विधिका भय नही होता है, तब अधिकतर प्रकरणोंमें अपराधियोंको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होता है । शासनको चाहिए कि इस गठजोडको तोडें और जिहादियोंको उनके उचित स्थान, कारावासमें पहुंचाए । अपनी भावी पीढीको सुरक्षित करनेके लिए हिन्दुओंको प्रत्येक मंचपर शासन और प्रशासनको विरोध प्रकटकर कार्यवाही करनेके लिए बाध्य करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply