पाकिस्तानमें दीपावलीसे पूर्व शिव मन्दिरमें तोडफोड, २५ लाखके आभूषण और रुपए भी ले गए 


३१ अक्टूबर, २०२१
      पाकिस्तानमें हिन्दुओं और मन्दिरोंको निरन्तर चिह्नितकर आक्रमण किया जा रहा है । समकालीन प्रकरण सिंध प्रान्तके कोटरी का है । यहांं एक प्राचीन हिन्दू मन्दिरमें तोडफोडकी घटना सामने आई है । बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात तत्त्वोंने मन्दिरमें भगवानकी प्रतिमाओंको खण्डितकर चोरी की है । जमशोरोके कोटरीमें २८ अक्टूबर २०२१ बुधवारको देर रात्रि प्राचीन शिव मन्दिरका ताला तोडकर अज्ञात आक्रमणकारियोंने स्वर्णके जेवर, कनकके (चांदी) तीन हार, मन्दिरकी दान पेटीसे लगभग २५ सहस्र रुपए और अन्य बहुमूल्य समग्रीबचुरा ली है । मन्दिरकी देखरेख करनेवालेने बताया कि हारका वजन १० तोले था ।
‘पुलिस’ने अज्ञात चोरोंके विरुद्ध धारा-४५७, ३८०, २९५ और २९७ ‘पीपीसी’के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया है । बताया जा रहा है कि चोरी किए गए आभूषण और अन्य सामग्रीका मूल्य २० से २५ लाख रुपए है ।
     हिन्दुओ ! विपरीत देशकालमें केवल बाह्य आधारतक अपनी भक्ति और पूजाको सीमित न रखें ! योग्य साधनाको जीवनमें समायोजितकर आत्मप्रगतिका भी ध्येय साध्य करें, तभी सर्वत्र दिव्य विधानसे युक्त हिन्दू राष्ट्र स्थापित होगा, यह धरा आपराधिक समाज व तमोगुणी साम्राज्यसे स्वतः मुक्त होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution