ऑस्ट्रेलियाके ‘क्रिकेटर’ पैट कमिंसने ‘प्रधानमन्त्री राहत कोष’में दिए ३८ लाख, क्रोधित वामपन्थियोंने फैलाया झूठ
२७ अप्रैल, २०२१
‘कोलकाता नाइट राइडर्स’के ऑस्ट्रेलियाके खिलाडी पैट कमिंस सोमवारको ‘कोरोना’ महामारीसे जूझ रहे भारतके लिए आगे आए हैं । उन्होंने यहांके चिकित्सालयोंमें ‘ऑक्सीजन’की आपूर्तिके लिए प्रधानमन्त्री नागरिक सहायता निधिमें ५०,००० डॉलर (लगभग ३८ लाख रुपए) दान देनेकी घोषणा की है । कमिंसने इस सहायताकी घोषणा ‘सोशल मीडिया’पर की है ।
उन्होंने ‘ट्वीट’ किया, “भारत एक ऐसा देश है, जहां गत कुछ वर्षोंसे मुझे बहुत प्यार मिला है और यहांके लोग भी बहुत प्यारे और सहायक हैं । मैं जानता हूं कि गत कुछ समयसे इस देशमें ‘कोरोना’ महामारीके कारण अनेक कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं, जिससे यहांके चिकित्सालयोंमें ‘ऑक्सीजन’की अत्यधिक न्यूनता देखनेको मिली है । ऐसेमें एक खिलाडी होनेके कारण मैं प्रधानमन्त्री ‘राहत’ कोषमें ५० सहस्र ‘यूएस डॉलर’ (लगभग ३८ लाख रुपए) सहायता राशिके रूपमें देना चाहता हूं और मैं अपने साथी खिलाडियोंसे भी प्रार्थना करता हूं कि वे भी सहायताके लिए आगे आएं ।”
एक ओर भारतसे प्रेम करनेवाले ऐसे विदेशी हैं और दूसरी ओर इनका विरोध करनेवाले कुछ निकृष्ट लोग जो भारतमें जन्मे हैं, उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply