फरवरी २६, २०१९
भारतके वायुसेना ‘सर्जिकल स्ट्राइक’पर बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारीने बडा वक्तव्य दिया है । अंसारीने कहा कि ‘रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद’ प्रकरण भारतका है । इसको तो बादमें निपटा लेंगे । पहले पाकिस्तानसे निपटना आवश्यक है । अंसारीने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीकी प्रशंसा करते हुए कहा कि पाकिस्तानके विरुद्घ ऐसी कार्यवाही आवश्यक थी ।
वहीं मुस्लिम पैरोकार हाजी महबूबने कहा, “टिट फार टैट” । जैसेको तैसा उत्तर देना ही चाहिए । देश शकी बात है । हम देशके साथ हैं, अच्छा हो तो बुरा हो तो भी । उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीकी प्रशंसा की । कहा जो कुछ भी किया अच्छा किया ।
“सनातन धर्ममें राष्ट्रधर्मको धर्मका ही अत्यावश्यक अंग माना गया है । लोगोंके लिए दोनों अंग राष्ट्रधर्म और साधना आवश्यक है । साधना उसे शान्त करती है और राष्ट्रधर्म उसकी चेतनाका विस्तार करता है और चेतनाका विस्तार बिना साधनाके नहीं हो सकता है; अतः राम मन्दिर उतना ही आवश्यक है, जितना राष्ट्र; क्योंकि श्रीरामके आशीर्वादसे ही पाकिस्तानको परास्तकर धर्म राज्यकी स्थापना होगी; परन्तु एक मुसलमान होनेके कारण अंसारीका वक्तव्य प्रशंसनीय है; परन्तु यदि उनमें अभी भी उतना विवेक शेष है तो थोडा और जागृतकर सत्यको पहचानकर कि यह हिन्दुओंका देश है और उनके आराध्य श्रीरामकी जन्मभूमि है तो स्वयं ही मन्दिर निर्माणके रास्तेसे हट जाए, इसीमें उनकी प्रशंसा है !”-सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply